फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The youths who fled the de-addiction center beat up personnel

नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवकों ने बाजार में की केंद्र कर्मियों से मारपीट

Tue, 05 Nov 2019 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
The youths who fled the de-addiction center beat up personnel
विकासनगर मुख्य बाजार से युवकों को जबरन केंद्र ले जाते नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
भोजावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र्र में उपचार के लिए भर्ती दो युवक केंद्र से भागकर विकासनगर स्थित मुख्य बाजार में पहुंच गए। जहां उनका पीछा करते-करते केंद्र में कार्यरत कर्मचारी भी बाजार पहुंच गए। जहां दोनों युवकों को जबरदस्ती केंद्र में वापस ले जाने पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को पकड़ कर बाजार चौकी ले आई। जहां दोनों मरीजों के केंद्र से भागने की बात प्रकाश में आई। सूचना पाकर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों युवक वापस केंद्र में जाने के लिए तैयार हो गए। एसआई सनोज कुमार ने बताया कि केंद्र से भागे गए दोनों युवक हरबर्टपुर और मंडी के रहने वाले थे। जिन्हें परिजनों के कहने पर वापस केंद्र में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed