{"_id":"64ecf41e9ddcb2035e014634","slug":"the-youth-welfare-committee-held-a-meeting-with-eight-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-233181-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रवेश परीक्षा की तैयारी के छात्रों को दी जाएगी कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रवेश परीक्षा की तैयारी के छात्रों को दी जाएगी कोचिंग
विज्ञापन
युवा कल्याण समिति ने आठ विद्यालयों के साथ की बैठक
युवा कल्याण समिति ने सरस्वती शिशु मंदिर में आठ विद्यालयों के साथ बैठक की। बैठक में एकलव्य विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। समिति ने कहा बच्चों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क पाठशाला आयोजित की जाएगी।
युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि बीते तीन वर्षो से अटाल गांव में युवा कल्याण समिति की पाठशाला चल रही है। बताया कि दो वर्षों में पाठशाला के माध्यम से तैयारी करने वाले कई बच्चों ने एकलव्य और जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लिया है।
उन्होंने बताया कि समिति की पाठशाला अब डिजिटल इंडिया के क्षेत्र भी कार्य कर रही है। बसंत शर्मा ने बताया कि तीन माह पहले समिति की ओर से त्यूणी में निशुल्क कंप्यूटर कोचिंग के लिए 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर कोचिंग दी जा रही है। इस दौरान युवा कल्याण समिति के तुलाराम शर्मा, श्याम ठाकुर, प्रीति, काजल, ज्योति, प्रमिला, कृष्णा आदि मौजूद रहे।