{"_id":"65bbf6a34c39920a45027d7a","slug":"the-young-man-who-came-to-attend-the-funeral-drowned-dehradun-news-c-5-1-drn1030-340900-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ ने घंटों तक गंगा में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ ने घंटों तक गंगा में चलाया तलाशी अभियान
Fri, 02 Feb 2024 03:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:05 PM IST
सार
अंतिम संस्कार के बाद सत्येंद्र रणजीतपुर जसपुर गांव के सामने नीलधारा गंगा के पार दूसरे किनारे पर गंगा में स्नान करने लगा। तभी स्नान करते समय सत्येंद्र गंगा के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रणजीतपुर-जसपुर गांव के सामने नीलधारा गंगा के पार अंतिम संस्कार में आया एक युवक नहाते समय गंगा में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में बहे युवक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी सत्येंद्र के चाचा महेंद्र सिंह का देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार नागल सोती गंगा घाट पर किया जा रहा था। सत्येंद्र अपने चाचा के अंतिम संस्कार में आया था। संस्कार के बाद सत्येंद्र रणजीतपुर जसपुर गांव के सामने नीलधारा गंगा के पार दूसरे किनारे पर गंगा में स्नान करने लगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्नान करते समय सत्येंद्र गंगा के तेज बहाव में बह गया। सत्येंद्र को गंगा में बहता देख लोगों ने शोर मचा दिया। उन्होंने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों तक सत्येंद्र की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...काम की बात: अब सरकारी छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली के बिल...इस तरह से करेंगे तो 1.5% की छूट भी मिलेगी
एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल कपिल कुमार ने बताया कि सत्येंद्र कुमार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर का रहने वाला है। वो अपने चाचा महेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पर आया था। नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बह गया है। उसकी खोजबीन की जा रही है।