फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The young man was beaten up and handed over to the police.

Dehradun News: हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up and handed over to the police.
देहरादून। बिधौली के पास एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवक पर पहले भी इसी युवती (तब नाबालिग) के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन




एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। बिधौली के जंगलों के पास युवक-युवती को एक साथ देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पिटाई करने लगे। इस बीच युवती के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव किया तो वहां पुलिस बल भी पहुंच गया। लोगों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसएचओ राठौर ने बताया कि पिछले साल जब युवती नाबालिग थी तब उससे दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पिछले दिनों ही वह न्यायालय के आदेश पर जमानत पर जेल से बाहर आया है। युवती के परिवार वालों से बात की जा रही है। उन्होंने फिलहाल किसी कार्रवाई से इन्कार किया है। ऐेसे में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed