फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Boy became thief to repay loan this is how he broke into a jewellery shop

Dehradun Crime: कर्ज उतारने के लिए चोर बन गया युवक...ज्वेलरी शॉप में ऐसे लगाई सेंध

Fri, 03 May 2024 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 04:57 PM IST
सार

बीती 25 अप्रैल को यश पासी निवासी एटनबाग थाना विकासनगर ने सेलाकुई पुलिस को तहरीर दी कि चोरों ने उनकी दुकान में सेंधमारी कर चांदी के जेवर और मूर्तियां चुरा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Boy became thief to repay loan this is how he broke into a jewellery shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाना पुलिस ने सेलाकुई बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए युवक को चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बीती 25 अप्रैल को यश पासी निवासी एटनबाग थाना विकासनगर ने सेलाकुई पुलिस को तहरीर दी कि चोरों ने उनकी दुकान में सेंधमारी कर चांदी के जेवर और मूर्तियां चुरा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


Uttarakhand: डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए चलेगा महाभियान, हॉट स्पाट इलाकों से शुरुआत; दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजा भैया निवासी निवासी मुन्ना पुरवा थाना मझगई जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को धूलकोट के जंगल से चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार किया।


बरामद जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व सेलाकुई स्थित एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। वह सेलाकुई में किराये के मकान में रहता है। उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का चस्का लग गया। जिससे उस पर काफी अधिक कर्जा हो गया।

आर्थिक तंगी से निकलने और कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह जेवरों को बेचने के फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से चांदी की चेन, अंगूठी, मूर्तियां, छत्र आदि बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed