{"_id":"66f31f8d983e0214350875c4","slug":"the-work-of-laying-sewer-line-started-four-years-ago-in-dehradun-news-c-5-1-drn1031-509748-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 600 करोड़ की योजना से बिछाई सीवर लाइन शुरू होने से पहले टूटने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 600 करोड़ की योजना से बिछाई सीवर लाइन शुरू होने से पहले टूटने लगी
विज्ञापन
Iधर्मपुर विधानसभा के पांच वार्डों के लिए एडीबी ने बिछाई है लाइन, बिंदाल नदी किनारे पुश्ते को नुकसान
I
I
I
Iस्थानीय लोग लाइन की गुणवत्ता पर उठा चुके हैं सवाल, नहीं हुई सुनवाईI
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चार साल पहले सीवर लाइन बिछाने का शुरू हुआ काम आज तक पूरा नहीं हो सका है। एडीबी इसकी कार्यदायी एजेंसी है। लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि एडीबी के अधिकारियों ने सीवर लाइन डालने में भी लापरवाही की है। लाइन को बिंदाल नदी के किनारे के बजाय एक जगह पर नदी की तरफ मोड़ दिया। नदी की चौड़ाई कम होने से बरसात में पानी के बहाव से जगह-जगह से पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।
दरअसल, 600 करोड़ की योजना के अंतर्गत धर्मपुर विधानसभा के पांच वार्डों के लिए एडीबी की ओर से बिंदाल नदी के किनारे सीवर लाइन बिछाई गई है। लाइन से बंजारावाला, केदारपुर, मोथरोवाला, देहरखास, विद्या विहार वार्डों को कवर किया जाना है। चानचक होते हुए बिंदाल नदी से सीवर लाइन को एक स्कूल के पास एसटीपी में जोड़ा जाना है। पूर्व सभासद मोहम्मद यासीन, सतीश कुमार का आरोप है कि कार्यदायी एजेंसी ने चानचक पुल से सीवर लाइन को किनारे से हटाकर नदी में अंदर की तरफ मोड़कर पुश्ता बना दिया। इससे नदी की चौड़ाई कम हो गई। जब बरसात हुई तो नदी की चौड़ाई कम होने की वजह जगह-जगह से पुश्ता टूट गया है। आरोप है कि एक प्रापर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।
Iलोगों ने योजना की गुणवत्ता पर उठाए थे सवालI
जब चानचक पुल के पास नदी के अंदर सीवर लाइन बिछानी शुरू की गई तो आसपास के लोगों ने योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कैंट के पूर्व सभासद मोहम्मद यासीन, निसार अहमद और गोपाल यादव समेत कई लोगों ने कार्यदायी एजेंसी एडीबी के अधिकारियों और जिलाधिकारी से शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बरसात में निर्माणाधीन सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा नेता महेश पांडेय ने मामले में विधायक विनोद चमोली को स्थिति से अवगत कराया था और विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने की बात कही।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iप्रशासन के सर्वे के बाद सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। एलाइनमेंट प्रशासन ने तय किया है उसी के आधार पर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। - विनय मिश्रा, एडिशनल डायरेक्टर एडीबीI