फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The way for the promotion of Inspector and CO opened due to the increase in the post of PPS

Dehradun News: पीपीएस के पद बढ़ने से इंस्पेक्टर और सीओ के प्रमोशन का रास्ता खुला

Sat, 05 Aug 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The way for the promotion of Inspector and CO opened due to the increase in the post of PPS
पीपीएस अधिकारियों के पद बढ़ने के बाद इंस्पेक्टर और डीएसपी (सीओ) के प्रमोशन का रास्ता खुल गया है। लंबे समय से जो अधिकारी प्रमोशन की बाट जोह रहे थे, उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। बढ़ाए गए पद एडिशनल एसपी के हैं। इस हिसाब से अब इन पदों पद डीएसपी के प्रमोशन होंगे और पीछे से इंस्पेक्टर की बारी आएगी।
विज्ञापन


दरअसल, जब राज्य का गठन हुआ था उस वक्त पीपीएस अधिकारियों के 103 पद थे। इसके बाद एसडीआरएफ, आईआरबी जैसी विंग बनने के बाद डीएसपी के पद बढ़ा दिए गए थे। इसके बाद पीपीएस अधिकारियों के कुल 143 पद थे। इनमें 32 एडिशनल एसपी और बाकी डीएसपी के हैं। अब पहली बार पीपीएस कैडर का रिव्यू किया गया जिसमें एएसपी के 13 पद बढ़ाने को मंजूरी मिली है। इस हिसाब से अब प्रदेश में एएसपी के 45 पद हो जाएंगे। पिछले महीने तक प्रदेश में एएसपी के सभी 32 पद फुल थे।
विज्ञापन


लेकिन, पिछले महीने ही तीन एएसपी को आईपीएस में पदोन्नति मिली है। इससे तीन पद खाली हो गए। अब नई व्यवस्था के हिसाब से खाली पदों की संख्या 16 हो जाएगी। इनमें से डीएसपी के 50 फीसदी पद प्रमोशन और बाकी डायरेक्ट भरे जाएंगे। ऐसे में अब प्रमोशन का इंतजार कर रहे डीएसपी, एएसपी के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इसका सीधा फायदा इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को होगा। कई इंस्पेक्टर लंबे समय से रिक्तियां न होने के कारण प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई पद हो जाएंगे अधिसूचित
राज्य में जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ अपराध में भी बढ़ोतरी हुई। ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नए पद बनाए गए थे। लेकिन, अभी तक पुलिस में कई जगहों पर एएसपी एक व्यवस्था के तौर पर चले आ रहे थे। मसलन, प्रदेश में कहीं भी एसपी ट्रैफिक और सीओ के पद अधिसूचित नहीं हैं। साइबर, एएसपी कोटद्वार, एएसपी काशीपुर के पद भी अधिसूचित नहीं थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से इन पदों को भी अधिसूचित करने का प्रस्ताव रखा था। अब बताया जा रहा है कि इनमें से कई पद अधिसूचित कर दिए गए हैं। हालांकि, इनकी सूची जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed