फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The water level in lake at Syanachatti has decreased in Uttarkashi

उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में झील में पानी का जलस्तर हुआ कम, शासन-प्रशासन और लोगों के लिए राहत की खबर

Sat, 23 Aug 2025 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Aug 2025 11:19 AM IST
सार

स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई  झील के मुहाने के खुलने से जल निकासी तेजी से हो रही है।
पानी यमुना नदी पर बने पुल से लगभग चार फीट नीचे बह रहा है। नदी से गाद निकलने और पुल से मलबा हटाने तथा आवाजाही सुचारू करने के लिए जेसीबी और पोकलेन से कार्य जारी है।

विज्ञापन
The water level in lake at Syanachatti has decreased in Uttarkashi
झील में पानी का जलस्तर हुआ कम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी में झील में पानी का जलस्तर कम हुआ है। शासन-प्रशासन और जनता के लिए राहत की खबर है। बडकोट में यमुनोत्री धाम सहित आसपास अतिवृष्टि के कारण यमुना नदी ने रौद्र रूप ले लिया था।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम से यमुना नदी अपने रौद्र रूप के साथ आगे बढ़ती चली गई। कुदरत की महिमा के चलते सिस्टम ने राहत की सांस ली है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एन एच के अधिकारियों के साथ शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर  भूधंसाव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्यानाचट्टी से आगे जंगल चट्टी में मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू बनाने के लिए मौके पर एक पोकलेन एवं एक जेसीबी तैनात है। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिये।ईई मनोज रावत ने कहा कि कम से कम यहां पर दो दिन बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: स्यानाचट्टी में बनी झील के कारण 150 छात्राएं भटकने को हुई मजबूर, अलर्ट के बाद खाली कराया गया स्कूल

स्याना चट्टी में बनी अस्थाई झील के खुलने और जल स्तर कम होने से उक्त स्थान पर आवाजाही सुचारू की जा चुकी है। यमुनोत्री राजमार्ग पर चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलेन कार्य कर रही हैं। जनपद में अवरूद्ध मार्गों को आवाजाही के लिए बहाल करने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता से जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed