{"_id":"6532cf592acb5f350107ea24","slug":"the-villagers-of-ward-1-of-gram-panchayat-dhakrani-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-271002-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्रामीणों ने किया नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्रामीणों ने किया नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
Iढकरानी के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनI
ग्राम पंचायत ढकरानी के वार्ड-एक के ग्रामीणों ने नगर पालिका क्षेत्र हरबर्टपुर में शामिल किए जाने का विरोध किया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू के नेतृत्व में एसडीएम विनोद कुमार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने जबरन पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने पर न्यायालय की शरण में जाने की बात कही। चुनाव बहिष्कार की भी चेतावनी दी। एसडीएम ने मांग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि राजनैतिक कारणों के चलते गलत तरीके से नगर पंचायत हरबर्टपुर का विस्तारीकरण किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि ग्राम सभा के वार्ड-एक और दो की सीमा करीब दो किमी के दायरे में पालिका क्षेत्र से सटी हुई है। वार्ड-एक ग्राम पंचायत को पालिका क्षेत्र से अलग करता है। कई ग्रामीणों के घर वार्ड-दो में हैं और उनकी गोशालाएं और शौचालय वार्ड-एक में बने हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इसे लेकर विकासखंड मुख्यालय से भी कोई एनओसी नहीं ली गई। राजनीति के कारण से ग्रामीणों के साथ छल किया गया है। यदि ग्रामीणों की मांग नहीं मानी गई तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। जरूरत पड़ी तो चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रशांत जैन, धर्म सिंह, बलजीत बालकराम, सरदार, गोविंद, मदन, नरेश आदि शामिल रहे।