फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The villagers got angry on Friday due to the road

Dehradun News: मार्ग का डामरीकरण न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 10 Mar 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The villagers got angry on Friday due to the road
I- 25 साल से नहीं हुआ दांवापुल-मिंडाल-जोगियों-सणोऊ मोटरमार्ग का डामरीकरण
विज्ञापन

I

I- करीब पांच हजार की आबादी हो रही प्रभावितI

सड़क का डामरीकरण नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फुट गया। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पूर्व सड़क की हालत न सुधारे जाने पर चुनाव बहिष्कर की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है।


ज्ञापन में कहा कि बीते 25 साल से दांवापुल-मिंडाल-जोगियों-सणोऊ मोटरमार्ग का डामरीकरण नहीं हो सका है। इस कारण लोगों की आवाजाही परेशानी का सबब बना हुआ है। कहा कि सड़क विकासखंड के द्वार और बिशलाड़ खत से जुड़े मिंडाल, कुराड़, सिचाड़, खनाड़, मंझगांव, थणता, जोगियों, समोग, सणोऊ आदि गावों की करीब पांच हजार की आबादी को जोड़ती है। स्थानीय निवासी मोहन सिंह नेगी, प्रीतम नेगी, चंदन सिंह आदि ने कहा कि कच्ची सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल होता है। लोनिवि के अधिशासी एलके गोयल ने बताया कि डामरीकरण के लिए करीब 16 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ज्ञापन भेजने वालों में जयपाल नेगी, नरेश भट्ट, सुरेंद्र सिंह, चमन सिंह, सूरत सिंह, अजब सिंह, सुनील चौहान, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed