फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day Inspire Award Project and Exhibition

Dehradun News: बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल बनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Sun, 04 Feb 2024 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The two-day Inspire Award Project and Exhibition
Iदो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का हुआ समापनI
विज्ञापन




राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट एवं प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडल बनाकर 13 बाल वैज्ञानिकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली।



साधू राम इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से दसवीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आर्यन, निष्ठा, अभिषेक, अन्नू, सारिका, मीनाक्षी, कौष्तुभ, शना, कामिनी, शगुन, निहारिका, अनुज और सोनिया का चयन हुआ है। सभी चयनित छात्र आठ और नौ फरवरी को टिहरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, सुधीर कांती, पवन शर्मा, संजय मौर्य, दलजीत सिंह,महावीर प्रसाद सेमवाल, विजय द्ववेदी, अर्चना गार्गी, आशीष डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iबाल वैज्ञानिक बोले - विज्ञान से ही होगा विकासI



बाल वैज्ञानिकों ने कहा, देश के विकास के लिए विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे ही सार्वजनिक शौचालय में सफाई को ध्यान में रखते हुए अभिषेक ने एक ऐसा मॉडल बनाया है, जिससे शौचालय का प्रयोग करने वाला व्यक्ति तब तक शौचालय से बाहर नहीं जा सकेगा जब तक वह फल्श न करें। वहीं, निष्ठा गुप्ता ने ऑटोमेटिक वाटर कंट्रोलर बनाया है। इसमें एक रॉड है जो एक स्केलिंग लिमिट बताती है। यह पानी की आवश्यकता को निर्धारित करती है। जब पानी की बाल्टी भर जाती है तो अलार्म बजने लगता है। उधर, निहारिका ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म और सीढ़ी के बीच के गैप में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया, जो उस गैप का भरने का काम करता है। इससे दुर्घटना होने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed