{"_id":"65de51928ec8e89c6b073666","slug":"the-train-will-not-go-from-dehradun-to-kathgodam-but-only-to-haldwani-dehradun-news-c-5-1-drn1030-359742-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री ध्यान दें: देहरादून से काठगोदाम नहीं, हल्द्वानी तक ही जाएगी ट्रेन, जानें कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्री ध्यान दें: देहरादून से काठगोदाम नहीं, हल्द्वानी तक ही जाएगी ट्रेन, जानें कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी
Wed, 28 Feb 2024 12:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:27 PM IST
सार
हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेन देहरादून से काठगोदाम नहीं, हल्द्वानी तक ही जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेन से काठगोदाम तक जाने वाले यात्रियों को कुछ दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया है। 4120 नंबर की यह ट्रेन हल्द्वानी में रोक दी जाएगी। इसके बाद वहीं से इसे वापस किया जाएगा। हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण रेलवे ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
देहरादून से काठगोदाम जाने वाली 4120 नंबर की ट्रेन रात्रि 11:30 बजे से चलती है। सुबह 4:20 बजे काठगोदाम से 4119 नंबर की ट्रेन बनकर वापस देहरादून लौटती है। रेलवे के आदेशानुसार यह ट्रेन 13 मार्च तक सिर्फ हल्द्वानी तक ही जाएगी और वहीं से लौट जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget: टूटी 24 साल से चली आ रही परंपरा...नई शुरुआत, जानें धामी सरकार के बजट में क्या था नया
विज्ञापन
फिलहाल इस ट्रेन को हल्द्वानी तक चलाने के संबंध में आदेश हैं। 13 मार्च तक यह ट्रेन हल्द्वानी तक ही जाएगी और वहीं से लौट जाएगी। -रविंद्र कुमार, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षकI