फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'The traffic of the city will improve in two months'

नए कप्तान का दावा दो महीने में दिखेगा राजधानी की यातायात व्यवस्था में सुधार

Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
'The traffic of the city will improve in two months'
राजधानी के नए पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने यातायात व्यवस्था को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। उनका दावा है कि वह दून की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इसका प्रभावी असर आगामी दो माह में देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी दिलीप सिंह कुंवर ने डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी से शनिवार को देहरादून पुलिस कप्तान का चार्ज ग्रहण किया है। आईपीएस कुंवर प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनका आईपीएस बैच 2009 है। कप्तान का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या यातायात की है। इसके लिए वह जमीनी स्तर पर काम करेंगे। उन्होंने शहर में बढ़ते नशे के धंधे पर भी प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही। कहा कि नशे के धंधे पर रोक लगाने के लिए वह विशेष अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि इसके लिए स्कूलों और बच्चों के अभिभावकों के सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके अलावा राजधानी में भूमाफिया के तंत्र को तोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई को भूमाफिया लूट रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। भूमाफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर भी प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आईपीएस कुंवर ने काम करने की बात कही। कहा कि राजधानी देहरादून कि छवि जिन भी गतिविधियों से धूमिल होती है, उस पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून के एसपी सिटी भी रह चुके हैं कुंवर
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर देहरादून के एसपी सिटी भी रह चुके हैं। उनका यह कार्यकाल लगभग डेढ़ साल का रहा था। इसके बाद वह एसपी चंपावत, एसपी बागेश्वर, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी पौड़ी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर और एसएसपी पीएसी हेडक्वार्टर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed