फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The tender for the company providing cleaning staff has ended, 70 workers will be out.

Dehradun News: सफाईकर्मी देने वाली कंपनी का टेंडर किया खत्म, 70 कर्मी होंगे बाहर

Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The tender for the company providing cleaning staff has ended, 70 workers will be out.
Iदून अस्पताल में कर्मियों के धरने पर बैठने से सफाई व्यवस्था हो रही थी प्रभावित
विज्ञापन

I

Iनिकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद नई कंपनी को दिया जाएगा टेंडरI
Iदून अस्पताल ने सफाईकर्मी देने वाली कंपनी का टेंडर खत्म कर दिया है। इससे करीब 70 कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। प्रबंधन ने बार-बार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हो रही दिक्कतों के कारण यह निर्णय लिया है। इससे पहले भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर कंपनी को चेतावनी दी गई थी।I
Iदून अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी और ओटी की साफ-सफाई के लिए दो कंपनियों के पास टेंडर है। इसमें से एक कंपनी की ओर से सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिए जाने से कर्मचारी पिछले कई दिनों से बार-बार कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने इमरजेंसी और ओटी के बाहर धरना दिया। ऐसे में अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। अब अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी का टेंडर खत्म करने का निर्णय लिया है।I
विज्ञापन

Iअस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद नई कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। यह निर्णय अस्पताल की सफाई व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iचिकित्सकों ने खुद ओटी की सफाई कर किए ऑपरेशनI
Iअस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सफाई कर्मियों के धरने पर बैठने के बाद मंगलवार को ओटी में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। चिकित्सकों ने वार्ड बॉय के साथ मिलकर ओटी की सफाई की। इसके बाद कई बड़े ऑपरेशन किए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed