फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The temple complex resounded with cheers

Dehradun News: जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, हर आंख से छलके विदाई के आंसू

Tue, 09 Dec 2025 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The temple complex resounded with cheers
मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति
दसऊ मंदिर में विराजमान छत्रधारी चालदा महासू देवता की डोली हिमाचल के पश्मी में प्रवास पर जाने के लिए सोमवार दोपहर बाहर लाई गई। इस दौरान देव दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। देवता की विदाई देखकर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

दो साल आठ महीने से दसऊ मंदिर में विराजमान चालदा महासू देवता का प्रवासकाल पूरा हो गया है। हिमाचल प्रदेश के पश्मी स्थित मंदिर में शुरू होने वाले अगले प्रवास के लिए देव डोली को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर लाया गया। इस दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरा वातावरण देवता के जयकारों से गूंज उठा। परिसर में मौजूद महिला, पुरुष, जवान व बच्चे देवता की विदाई के इस पल को देखकर भाव-विभोर हो गए। देवता को अपने गांव, खत व क्षेत्र से जाते हुए देखकर सभी लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। हिमाचल से देवता की अगुवाई करने पहुंचे 600 लोग पश्मी में पहली बार देवता के जाने की खुशी में हर्षित दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालदा महाराज का अगला पड़ाव दसऊ में कब होगा यह निश्चित नहीं है इसलिए हर कोई देवता की विदाई से मायूस है।
विज्ञापन

-----
श्रद्धालुओं ने किए देव पालकी के दर्शन, की प्रार्थना
सोमवार सुबह से ही देव दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई थी। मंदिर के गर्भ गृह से जैसे ही देव डोली, छत्र को बाहर निकाला गया श्रद्धालुओं ने दर्शन करके सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं। परंपरा के हिसाब से खत स्याणा शूरवीर सिंह चौहान के घर पर जाकर देव पालकी ने आगे जाने की अनुमति मांगी। धूप देकर महिलाओं ने देवता को विदाई दी। करीब तीन बजे देवता एक रात बागड़ी के रूप में ठहरने वाले स्थान पर पहुंचे। जहां करीब चार बजे देवता की पूजा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में देवता श्रद्धालुओं पर अवतरित हुए।

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

मंदिर से बाहर लाई गई देव डोली। स्रोत समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed