{"_id":"647b9c17ede2f8c1e30c3488","slug":"the-teenager-came-to-the-girls-house-as-soon-as-she-was-released-from-the-correctional-home-threatened-dehradun-news-c-5-drn1037-170784-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: सुधार गृह से छूटते ही किशोरी के घर आ धमका किशोर, बोला-भगा कर ले जाऊंगा और धर्म परिवर्तन कराऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: सुधार गृह से छूटते ही किशोरी के घर आ धमका किशोर, बोला-भगा कर ले जाऊंगा और धर्म परिवर्तन कराऊंगा
Sun, 04 Jun 2023 11:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:20 AM IST
सार
बाल सुधार गृह से छूटने के बाद भी किशोर में कोई सुधार नहीं हुआ है। बल्कि उसका दुस्साहस और बढ़ गया। किशोरी की मां का आरोप है कि उसने धमकी दी कि वह फिर से उनकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। वह उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह से छूटकर आया किशोर फिर से किशोरी के घर आ धमका। उसने वहां किशोरी की मां को धमकी दी कि वह किशोरी को भगा ले जाएगा और उसका धर्म परिवर्तन कराएगा। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे फिर से पकड़ा और न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह रोशनाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
पिछले दिनों किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि किशोर उनकी बेटी को अपने साथ अजमेर ले गया। वहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो दोनों को अजमेर से बरामद कर लिया गया। आरोपी ने किशोरी को पहले अपना नाम राहुल बताया था। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। वहां से जमानत पर किशोर बाहर आया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसने फिर से वही हरकत करनी चाही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun : मुरादाबाद मंडल में दून समेत सभी रूटों पर बगैर कवच दौड़ रही हैं ट्रेनें, हादसे का जोखिम बरकरार
विज्ञापन
वह शुक्रवार को फिर से किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी की मां का आरोप है कि उसने धमकी दी कि वह फिर से उनकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। वह उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराएगा। आरोप है कि किशोर ने किशोरी को दूसरे शहर ले जाकर बेचने की भी धमकी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर फिर से उसे रोशनाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।