फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The team of Nagar Panchayat Selakui conducted a surprise

Dehradun News: मीट की 11 दुकानों का चालान, एक सीज

Fri, 12 Jan 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The team of Nagar Panchayat Selakui conducted a surprise
I- नियमों का उलंघन कर संचालित की जा रही थीं मीट की दुकानें-नगर पंचायत प्रशासन सेलाकुई ने की कार्रवाईI
विज्ञापन


पशु क्रूरता समिति की शिकायत पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सेलाकुई की टीम ने मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। नियमों का पालन न करने पर 11 दुकानों का चालान किया गया। एक दुकानदार मीट बिक्री से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसकी दुकान को सील कर दिया गया।

समिति से जुड़ी रुबिना अय्यर ने बृहस्पतिवार को निकाय प्रशासन को सूचना दी कि नगर में मानकों की अनदेखी कर मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। दुकानों पर साफ-सफाई भी नहीं है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने मिलन चौक स्थित दिल नवाज की चिकन शॉप को सील कर दिया। वहीं, 11 दुकानदारों के चालान कर 22500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन




अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि आगे भी चालान की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मांस बिक्री को लेकर सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। भविष्य में मानकों की अनदेखी करने पर दुकान सील की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed