फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The street vendor was beaten up when he was asked to park his bike on the side

Dehradun News: बाइक किनारे लगाने की बात कहने पर रेहड़ी संचालक से मारपीट

Fri, 06 Dec 2024 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
The street vendor was beaten up when he was asked to park his bike on the side
विकासनगर। सेलाकुई में बाइक साइड करने के लिए कहने पर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेहड़ी संचालक के साथ मारपीट कर दी। सभी के मुंह कपड़े से ढके हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में प्रगति विहार निवासी दीपक सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर की रात को वह अपनी चाट की रेहड़ी के पास खड़ा थे। इस दौरान एक पुरुष और महिला बाइक से ठेली के पास आए। व्यक्ति ने बाइक को ठेली के सामने खड़ा कर दिया। उन्होंने बाइक को किनारे लगाने के लिए कहा। इतने में व्यक्ति उनके साथ मारपीट करने लगा। बताया कि उसने धमकी दी कि वह एक घंटे के बाद फिर से आएगा। रात 9.40 बजे एक कार आई। उसमें से कुछ युवक निकले और मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed