फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sleeping system woke up after four innocent people were

Dehradun News: भीषण अग्निकांड और लापरवाही के बाद जागा तंत्र

Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The sleeping system woke up after four innocent people were
त्यूणी यूनिट में दो वाहन और कर्मचारी बढ़ाए, 24 घंटे टैंक फुल रखने के निर्देश
विज्ञापन




सात अप्रैल की देर शाम को त्यूणी में हुए भीषण अग्निकांड में चार मासूमों के जिंदा जलने के बाद सोया हुआ तंत्र जागा। त्यूणी स्थित अग्निशमन यूनिट में वाहनों और कर्मचारियों को बढ़ाया गया है। वाहनों के टैंक को 24 घंटे फुल रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं विकासनगर के डाकपत्थर स्टेशन में एक अग्निशमन वाहन करीब 17 साल पुराना है। मुख्यालय को नए वाहन की डिमांड भेजी गई है, लेकिन अब तक वाहन नहीं मिल पाया है।



मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि पूर्व में त्यूणी यूनिट में 2400 लीटर क्षमता का एक फायर टेंडर था और पांच दमकलकर्मी तैनात थे। उन्होंने बताया कि यूनिट को पांच हजार लीटर की क्षमता का एक और फायर टेंडर मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा छीेटी मोटी आगजनी घटनाओं के लिए एक मिली हाईप्रेशर भी दिया गया। दोनों वाहनों के दो चालक की उपलब्ध करवाए गए हैैं।
विज्ञापन




सीएफओ ने बताया कि अग्निशमन वाहनों की रिफिलिंग के लिए यूनिट में एक टैंक मौजूद है। बताया कि एक और टैंक के निर्माण के लिए जिला पंचायत ने प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों को वाहनों के टैंक को फुल रखने और निर्धारित रिस्पांस टाइम में अग्निशमन और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं विकासनगर के अग्निशमन अधिकारी प्रद्युमन सिंह नेगी ने बताया कि डाकपत्थर स्टेशन में एक पांच हजार और दूसरा 2400 लीटर की क्षमता वाला फायर टेंडर है। इसके अलावा एक मिनी हाई प्रेशर भी है। बताया कि यहां नौ कर्मचारी तैनात है।, उन्होंने बताया कि एक वाहन पुराना है, हालांकि पूरी तरह संचालन की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि वाहन को बदलने के लिए मुख्यालय डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed