{"_id":"64e660533115a74eca09dab6","slug":"the-sequence-of-rain-that-started-on-wednesday-morning-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-229496-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बारिश से जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बारिश से जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक कामकाज करने वाले लोगोें को उठानी पड़ी परेशानी
चार बजे के बाद बारिश से मिली राहत
बुधवार की सुबह शुरू हुई बारिश का क्रम देर शाम तक लगातार चलता रहा। पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। शहरी क्षेत्रों में बाजार भी भीड़ से खाली नजर आए।
सुबह होने से पहले ही शुरू हुई बारिश ने पछवादून व जौनसार बावर के निवासियों को दिनभर हलकान किया। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। हालांकि मौसम विभाग के माध्यम से मंगलवार को जारी की गई चेतावनी के आधार पर विद्यालयों की छुट्टी कर दिए जाने से बच्चे तो स्कूल नहीं गए लेकिन दैनिक कामकाज करने वाले लोगोें को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई व सहसपुर के बाजारों में आम दिनों की तरह रहने वाली भारी भीड़ भी बारिश के कारण दिखाई नहीं दी। उधर जौनसार बावर के क्षेत्रों में बारिश के कारण लोगों ने अपने घरों में ही रहकर दिन बिताया। सायं लगभग चार बजे बारिश रुकने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली लेकिन आसमान पर छाए बादल अभी भी बारिश के क्रम के जारी रहने का संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
नदी नालों में सामान्य रहा पानी का बहाव
हालांकि बारिश का क्रम दिनभर चलता रहा लेकिन क्षेत्र के नदी, बरसाती नाले, खाले शांत दिखाई दिए। यमुना, टोंस व आसन नदी में पानी की मात्रा सामान्य रही। बरसाती नदी शीतला, सारना में पानी का बहाव बेहद कम रहा। उधर क्षेत्र के जंगलों से निकलने वाले बरसाती नालों में भी पानी नहीं आया।