फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The second round of the RTE admission process will begin

Dehradun News: पांच सितंबर से प्रारंभ होगा आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा राउंड

Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The second round of the RTE admission process will begin
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अपवंचित वर्ग के बच्चों को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश देने की प्रक्रिया का दूसरा राउंड पांच सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। प्रक्रिया के तहत बच्चों को 30 सितंबर तक विद्यालयों में प्रवेश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विनीता नेगी कठैत ने बताया आरटीई प्रवेश के दूसरे राउंड की प्रक्रिया में पांच से आठ सितंबर को ऑनलाइन पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत विद्यालयों के माध्यम से अपडेट और नए विद्यालयों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके पश्चात 13 से 17 सितंबर तक छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन और 19 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर आवेदन पत्र एवं संबंधित अभिलेखों को जमा कराने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इसी क्रम में 25 सितंबर को लॉटरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सीटों का आवंटन व 26 सितंबर को लॉटरी का परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर डालने के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 से 30 सितंबर के बीच चयनित सभी बच्चों को संबंधित विद्यालयों में प्रवेश देने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed