{"_id":"638f9e9730a5f41d1139502e","slug":"the-school-will-return-the-fees-with-interest-city-news-drn4302201114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 16 दिन पढ़ी बच्ची की काट ली 90 फीसदी फीस, अब ब्याज समेत वापस करेगा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 16 दिन पढ़ी बच्ची की काट ली 90 फीसदी फीस, अब ब्याज समेत वापस करेगा स्कूल
विज्ञापन
बच्ची के माता-पिता ने अपनी बेटी के बीमार होने के कारण 16 दिन बाद ही बोर्डिंग स्कूल से दाखिला वापस ले लिया। लेकिन, स्कूल ने उन्हें फीस का लगभग 10 फीसदी पैसा ही वापस किया। अभिभावकों ने स्थायी लोक अदालत की शरण ली तो अब स्कूल प्रबंधन को 71 हजार रुपये वापस करने और 10 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति व पांच हजार रुपये वाद व्यय के रूप में अदा करने के आदेश दिए हैं। यह सब स्कूल 2014 से छह प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाएगा।
जितेंद्र अग्रवाल ने ईसी रोड स्थित हिलग्रेंज स्कूल के खिलाफ स्थाई लोक अदालत में अर्जी दायर की। कहा कि उन्होंने साल 2014 में अपने बेटे तुषार का पांचवी और बेटी चंद्रिका का पहली कक्षा में दाखिला कराया। स्कूल में बोर्डिंग और दाखिले समेत दोनों की 64,250-64,250 रुपये फीस जमा की। बच्चों के 16 दिन पढ़ने के बाद 19 अप्रैल 2014 को वह स्कूल पहुंचे। इस दौरान पाया कि बेटी चर्मरोग से पीड़ित है। आरोप लगाया कि स्कूल की लापरवाही और गंदगी से वह बीमार हुई।
उन्होंने दोनों बच्चों को स्कूल से निकाल लिया। अपनी जमा की गई फीस वापस मांगी। स्कूल ने महज 13,197 रुपये वापस लौटाए। इसे लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के अध्यक्ष राजीव कुमार, सदस्य रामसिंह नेगी व नीतिन कुमार वर्मा ने स्कूल को नोटिस दिए तो चांद गुलाटी की तरफ से शपथ पत्र दिया गया। जिसमें फीस लौटाने की अपील को गलत कहा गया। अदालत ने स्कूल के इस फीस नहीं लौटाने को फैसले को गलत माना और स्कूल के खिलाफ आदेश जारी किया। स्कूल को 30 तीन के भीतर पीड़ित को मिलने वाली रकम का चेक स्थाई लोक अदालत में जमा करना होगा।