{"_id":"68b9f952caa9bf6fa109e686","slug":"the-road-has-been-closed-for-a-week-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-780825-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक सप्ताह से रास्ता बंद, संकट झेल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक सप्ताह से रास्ता बंद, संकट झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन
एक सप्ताह से तारली मोटर मार्ग पर फंसी यूटिलिटी। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि साहिया के अधिकार क्षेत्र का साहिया-क्वानू मोटर मार्ग से तारली गांव तक जाने वाला संपर्क मार्ग एक सप्ताह से बंद है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही ठप है। लोगों को पैदल ही मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में हो रही है। मार्ग को खोलने में की जा रही लापरवाही से ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।
ग्राम तारली को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग एक सप्ताह पहले मलबा आने से बंद हुआ था। उस दौरान सड़क पर एक यूटिलिटी भी फंस गई थी, जो अभी तक निकल नहीं पाई है। ग्रामीणों ने वाहन को मलबे से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस दौरान यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई।ग्रामीण जयपाल सिंह तोमर, धजवीर सिंह तोमर, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगत सिंह तोमर आदि का कहना है कि संपर्क मार्ग को खोलने में लोक निर्माण विभाग लापरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों को दैनिक आवाजाही व फसलों को मंडियों तक ले जाना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए नहीं खोला गया तो वह लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि मार्ग से मलबा हटाने के लिए सहायक व अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है। सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन भेजी जा रही है।