फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The retired principal regained consciousness,

Dehradun News: सेवानिवृत प्रधानाचार्य को आया होश, घटना याद नहीं

Mon, 07 Jul 2025 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The retired principal regained consciousness,
उत्तराखंड रोडवेज की बस से दिल्ली से विकासनगर आते हुए जहरखुरानी का शिकार हुए सेवानिवृत प्रधानाचार्य को होश आ गया है। हालांकि, उन्हें घटना याद नहीं है। उन्होंने परिजनों से अपने सामान के बारे पूछा। उनके पास कितनी नकदी और सामान था अबतक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने भी अभी पीड़ित से पूछताछ नहीं की है। मूल रूप से चकराता ब्लॉक के मटियाना गांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य राम दत्त शर्मा शुक्रवार रात दिल्ली से विकासनगर आ रहे थे। उन्हें अपने गांव जाना था। वह जून माह में दिल्ली स्थित एमसीडी प्राइमरी स्कूल, परमानंद कॉलोनी, मुखर्जी नगर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे। परिचालक के मुताबिक उत्तर प्रदेश के खतौली से देहरादून के बीच किसी व्यक्ति उन्हें नशीला पदार्थ खिला गया था। उनके बगल की सीट में एक व्यक्ति बैठा था। परिचालक को सहसपुर में आकर उनके बेहोश होने का पता चला। जौलाग्रांट स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके भाई मटियाना के पूर्व प्रधान बारू दत्त शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह उनके भाई राम दत्त शर्मा को होश आ गया। वह परिजनों को पहचान रहे थे। उन्होंने पूछा कि वह अस्पताल में कैसे आए। उन्होंंने अपने बैग, फोन और अन्य सामान के विषय में जानकारी ली। सदमे में होने के कारण परिजनों ने उन्हें सामान चोरी होने के बारे में नहीं बताया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानाचार्य पंचायत का चुनाव लड़ने इच्छुक थे। उन्होंने देहरादून में खरीद के लिए भूमि भी देखी थी। ऐसे में संभावना है कि वह रुपये लेकर घर आए होंगे। उनके पूरी तरह सामान्य होने के बाद चोरी हुई धनराशि का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed