फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Ranibagh-Nainital ropeway station will now be built near HMT

Dehradun News: अब एचएमटी के पास बनेगा रानीबाग-नैनीताल रोपवे का स्टेशन

Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Ranibagh-Nainital ropeway station will now be built near HMT
देहरादून। रानीबाग-नैनीताल रोपवे (हनुमानगढ़ी) के लिए स्टेशन अब एचएमटी के पास बनाया जाएगा। इसके लिए 33 एकड़ वन भूमि को चिह्नित किया गया है। इस स्थान पर स्टेशन के साथ रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्थानों पर रोपवे बनाने की योजना है। इसी के तहत सरोवर नगरी नैनीताल में भी रोपवे बनाने की योजना का खाका खींचा गया है। इस परियोजना के लिए कुल छह स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से एक मुख्य स्टेशन रानीबाग में बनाया जाना है, जहां से यात्री आवागमन करेंगे। पहले इस स्टेशन के लिए एचएमटी फैक्टरी की भूमि पर विचार किया जा रहा था। हालांकि, हाल ही में हुई एक बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को स्टेशन के लिए भूमि के अन्य विकल्प देखने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने स्थल का निरीक्षण किया। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि एचएमटी के निकट 33 एकड़ वन भूमि देखी गई है। यह भूमि रोपवे स्टेशन निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई। इस स्थान पर स्टेशन बनाया जा सकता है। इसके लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि परियोजना आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed