फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The PWD has prepared a roadmap for works to be undertaken in the state over the next five years

Dehradun News: लोनिवि ने राज्य में पांच साल के कार्याें का रोडमैप किया तैयार

Fri, 17 Apr 2026 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
The PWD has prepared a roadmap for works to be undertaken in the state over the next five years
- सीएम ने लोेनिवि की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
विज्ञापन

- बोले मुख्यमंत्री, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक निर्माण विभाग ने राज्य की सड़कों को बेहतर करने का पांच साल का रोड मैप (रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मास्टर प्लान-2026-2031) तैयार किया है। इसमें लोनिवि ने विस्तार से कार्य के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करने का विवरण दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग पांच साल के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा राज्य में विकास की संभावनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में यह मास्टर प्लान पुस्तिका अहम भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में नवाचार को प्राथमिकता दे रही है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि राज्य को तय लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाया जाए और विजन के साथ विकास किया जाए। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग स्पष्ट विजन के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

100 से अधिक प्रोजेक्ट के विजन

सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक प्रोजेक्ट के विजन को रखा गया है। उन्होंने कहा समय की आवश्यकता अनुसार पुस्तिका में संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने बताया पुस्तिका में रोड कनेक्टिविटी इकनॉमी हब कनेक्टिविटी , ब्रिज डेवलपमेंट एवं सेफ्टी, सड़क सुरक्षा एवं स्लोप प्रोटेक्शन, टेक्नोलॉजी, वित्तीय प्रबंधन एवं पॉलिसी जैसे विभिन्न प्राथमिकताओं पर विभाग का विजन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

नई बनी सड़कों को तय समय में पक्का करना अनिवार्य होगा
देहरादून। मास्टर प्लान में कई पहलू को शामिल किया गया है। इसमें 2031 तक प्रदेश की हर कच्ची सड़क को ऑल वेदर मानकों पर अपग्रेड किया करने का लक्ष्य रखा गया है। प्लान में एक महत्वपूर्ण प्रावधान पांच वर्षीय पेविंग नियम शामिल किया गया है, जिसके तहत नई बनी सड़कों को निर्धारित समय के अंदर पक्का करना अनिवार्य होगा। पुल सुदृढ़ीकरण और जीरो-ट्रॉली मिशन भी लोनिवि का है। इसमें 1,200 क्लारा-बी श्रेणी के पुलों को आधुनिक ए श्रेणी में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 2030 तक सभी मैन्युअल ट्रॉलियों को स्थायी पुलों में बदलकर अपने पर्वतीय क्षेत्रों में जोखिम भरी यात्रा समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत ब्लैक-स्पॉट का उपचार, आधुनिक क्रैश बेरियर और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का स्थायी उपचार को प्राथमिकता में रखा गया है। देहरादून में रिरमना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड कॉरिडोर' और प्रमुख शहरों में बाईपास का निर्माण की योजना है। सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग जैसे नवाचारों को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा इसमें वित्तीय योजना का भी उल्लेख कयया गया है। इसमें आने वाले समय में सुधार और नए प्रोजेक्ट्स जोड़े जाएंगे।


जिला स्तर पर बनाया जाता था मास्टर प्लान
देहरादून। लोनिवि में जिला स्तर पर मास्टर प्लान बनाया जाता था, इसमें वर्तमान स्थिति और आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्याें का विवरण होता था। अब लोनिवि ने प्रदेश स्तर पर मास्टर प्लान को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed