{"_id":"6942b881b1ac9cf16107f5c4","slug":"the-problem-of-electricity-bills-will-also-be-solved-under-the-jan-jan-ki-sarkar-campaign-dehradun-news-c-5-drn1043-858467-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जन-जन की सरकार अभियान में बिजली बिलों की समस्या भी होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जन-जन की सरकार अभियान में बिजली बिलों की समस्या भी होगी दूर
विज्ञापन
-यूपीसीएल प्रबंध निदेशक ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए
निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में बुधवार से शुरू हुए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत तक लगने वाले शिविरों में यूपीसीएल भी शामिल होगा। बिजली बिलों का निपटारा होगा। नए कनेक्शन से लेकर पुराने लोड बढ़ाने के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में जन-जन की सरकार अभियान शुरू हो गया है। इस जनहितकारी पहल में यूपीसीएल उपभोक्ता सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सहभागिता निभा रहा है। समस्त फील्ड अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए शिविरों के सुचारू संचालन में शामिल हों।
शिविरों में विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण, मीटर, बिलिंग एवं रीडिंग से जुड़ीं समस्याओं का समाधान, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि या घटाव एवं सेवा सुधार से संबंधित मार्गदर्शन, स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली, उपभोक्ता योजनाओं, नियमों एवं सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी, विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण पर परामर्श प्रदान किया जा रहा है। एमडी ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या को प्राथमिकता पर सुना जाए।