{"_id":"5e6d425a8ebc3ea7f033212b","slug":"the-population-of-30-villages-is-imprisoned-in-homes-for-two-days-vikas-nagar-news-drn339200216","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से घरों में कैद है 30 गांवों की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से घरों में कैद है 30 गांवों की आबादी
विज्ञापन
मलबा आने से बंद झबराड़-कुनैन मोटर मार्ग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
बेमौसम बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से बंद हुए जौनसार बावर के छह संपर्क मार्गों पर शनिवार को भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी। इससे 30 से अधिक गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह से कटा हुआ है।
लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए पांच से छह किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं। बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से साहिया-तपलाड़, माख्टी-पोखरी, बाणा-चिल्हाड़, रडू-मुंधोल, सैंज-कुनैन, हयो-टगरी समेत छह से अधिक संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इन पर शुक्रवार को भी खराब मौसम के कारण वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी। इसमें 30 से अधिक गांव का संपर्क कटा हुआ है। लोग घरों में कैद हो कर रह गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख चकराता, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह और पूर्व बीडीसी मेंबर ज्ञान चंद डिमरी का कहना है कि सड़क पर यातायात बहाल कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई है। सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में पेश आ रही हैं। वहीं, शुक्रवार को भी जजरेट के पास पहाड़ी से दिनभर पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
उधर, इस संबध में लोनिवि कालसी (पीएमजीएसवाई) के ईई बीसी पंत ने कहा कि मौसम साफ होते ही जेसीबी को लगा मलबा हटाया जाएगा।