फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police have found the owner of the house where the

Dehradun News: सेलाकुई में 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रुके थे पांच बदमाश

Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The police have found the owner of the house where the
I- एक महीने बाद मकान मालिक को बिना बताए आधा किराया देकर भागे
विज्ञापन

I

I
I

I- बताया था- करते हैं घंटाघर पर फास्ट फूड का काम, रोज करते थे रेकीI



रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती करने से पहले सेलाकुई में जिस मकान में बदमाश रुके थे उसके मालिक को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पांच बदमाश उनके यहां 12 हजार रुपये प्रतिमाह के किराये पर रुके थे। करीब एक माह बाद जब मकान मालिक चंडीगढ़ गए तो पांचों वहां से बिना बताए ही छह हजार रुपये देकर चले गए। सभी ने घंटाघर के पास अपना फास्ट फूड का काम बताया था जिसकी आड़ में वह घंटाघर आसपास रेकी करते थे।



पुलिस को यह बात पता तो चल गई थी कि बदमाश करीब डेढ़ माह पहले सेलाकुई में रुके थे। अब घटना के ग्यारहवें दिन पुलिस ने मकान मालिक का पता किया है। पता चला कि वह बंजारा गली में सतीश कुमार के मकान में रुके थे। गत 15 सितंबर को एक युवक उनकी पत्नी से मिला और किराये की बात की। 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय हो गया। इसके बाद पांच युवक 17 सितंबर को कमरे में आकर रहने लगे। बदमाशों ने मकान मालिक को बताया था कि उनका घंटाघर के पास फास्ट फूड का काम है। वह रोजाना मकान के बहाने निकल जाते थे और शाम के वक्त ही वापस आते थे।
विज्ञापन




इस बीच 16 अक्तूबर को सतीश की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें लेकर वह चंडीगढ़ पीजीआई चले गए। वहां से लौटकर देखा तो पता चला कि पांचों युवक वहां से गायब थे। किराये के भी उन्होंने केवल छह हजार रुपये ही दिए थे। सतीश कुमार को जब फुटेज दिखाई तो इनमें से एक प्रिंस और दूसरे विक्रम के होने की पुष्टि की। बाकी तीन बदमाशों का नाम सतीश को भी नहीं पता था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बाकी तीन बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनके फोटो भी विभिन्न राज्यों की पुलिस को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed