फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police have arrested a young man on charges of

Dehradun News: किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोपी एक माह बाद तेलंगाना से गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 02:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The police have arrested a young man on charges of
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी (14 वर्ष) को अपने साथ ले जाने और उसके यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी नूर रहमान को तेलंगाना से पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि 31 मई 2026 को सहसपुर कोतवाली में एक शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि एक किशोरी को आरोपी अपने साथ ले गया है। आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। लोकेशन ट्रेस करने के बाद आरोपी को नाबालिग किशोरी के साथ तेलंगाना के कोरुतल्ला थाना क्षेत्र के बेडापल्ली से पकड़ा गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधी धारा को प्राथमिकी में बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed