फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police caught four accused who were kidnapping

Dehradun News: युवक का अपहरण कर ले जा रहे चार आरोपी पकड़े, अपहृत भी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 04:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
The police caught four accused who were kidnapping
Iपैसों के लेनदेन में किया अपहरण, अपहृत के पास से मिली अवैध पिस्तौल
विज्ञापन

I

Iराजपुर थाना पुलिस ने सूचना के 15 मिनट के बाद ही दबोचे सभी आरोपीI

पैसों के लेनदेन में एक युवक का अपहरण कर ले जा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने 15 मिनट के भीतर ही पकड़ लिया। इस मामले में अपहृत युवक भी अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुआ है। पांचों को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि मसूरी रोड पर डीआईटी के पास एक युवक से मारपीट कर उसे हरियाणा नंबर की कार में अपहरण कर ले जाया जा रहा है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट मौके पर पहुंचे और आसपास के थानों को इत्तला की। इस बीच करीब 15 मिनट बाद ही यूकेलिप्टिस चौक पर हरियाणा नंबर की कार को रोक लिया गया। पुलिस ने कार की पिछली सीट पर बीच में बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम दुर्गेश निवासी आरकेडिया हिल लॉक्स मसूरी रोड बताया। दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि वह इन चारों को जानता है और पैसों के लेनदेन में वह उसे अपहरण कर हरियाणा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी लोगों को कार से उतारकर पूछताछ शुरू की। बाकी चारों युवकों ने अपने नाम संदीप कुमार निवासी पोपड़ा थाना असंध, राहुल व जसवीर निवासी ग्राम संभाली थाना निगदू और कुलदीप निवासी उपनाला थाना असंध जिला करनाल, हरियाणा बताया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दुर्गेश से उनकी पुरानी जान पहचान थी। वह भी हरियाणा के कैथल का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में दुर्गेश ने अपने भाई को विदेश भेजने के लिए संदीप से 18 लाख रुपये लिए थे। वर्ष 2019 में दुर्गेश के भाई को अमेरिका में ग्रीन कार्ड मिल गया। इसके बाद 18 लाख रुपये उसे वापस मिल गए, लेकिन दुर्गेश ने यह रकम वापस नहीं की और टालमटोल करने लगा। इस बीच अचानक गायब भी हो गया। संदीप लंबे समय से उसकी तलाश कर रहा था।






Iखाना खाते मिला ढाबे पर, दिखाई पिस्तौलI



संदीप ने पुलिस को बताया कि इस बीच पता चला कि दुर्गेश मसूरी रोड स्थित एक फ्लैट में रह रहा है। संदीप अपने तीन साथियों को लेकर वहां पहुंच गया। देखा कि दुर्गेश वहां ढाबे पर खाना खा रहा है। उसने चारों को देखकर पिस्तौल दिखाई, लेकिन सभी ने उसे काबू कर कार में बैठा लिया। इसके बार मारपीट कर उसे जबरन हरियाणा ले जाने लगे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर यह पिस्तौल दुर्गेश के पास से बरामद हुई है। संदीप, कुलदीप जसवीर और राहुल को अपहरण, मारपीट और दुर्गेश को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed