{"_id":"65ad769d8f5452a2e80f8b13","slug":"the-police-administration-is-also-on-alert-regarding-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-333878-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिस्ट्रीशीटरों की थाने में हुई परेड, दी गई कड़ी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिस्ट्रीशीटरों की थाने में हुई परेड, दी गई कड़ी हिदायत
विज्ञापन
Iप्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासनI
अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में है। संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। रविवार को सहसपुर थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने हिस्ट्रीशीटरों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटर को 15 दिन में एक बार थाने पर उपस्थित होना होगा। आवांछनीय कार्यों में लिप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परेड में 14 हिस्ट्रीशीटर मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी विकासनगर राजेश साह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दो प्लाटून पीएसी की डिमांड की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पिकेट भी लगाई जाएगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंधन किए गए हैं। किसी को भी महौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Iसोमवार को सभी थाना और चौकी प्रभारी लगातार राउंड पर रहेंगे। बाॅर्डर पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। -भाष्कर शाह, सीओ, विकासनगरI