फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The picture of villages has started changing with the

Dehradun News: दून की ग्राम पंचायतों में बनेंगे 20 सामुदायिक शौचालय

Sat, 03 Aug 2024 04:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
The picture of villages has started changing with the
Iग्रामीण अंचलों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए होगा 60 लाख के बजट से निर्माणI
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के बनने से गांवों की तस्वीर बदलने लगी हैं। जिले के गांव अब पहले से कहीं अधिक साफ-स्वच्छ नजर आने लगे हैं। दून के गांव धीरे-धीरे क्लीन बनने की राह पर बढ़ रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में भी बड़ी धनराशि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर खर्च की जाएगी।

स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के तहत गांवों को संवारने का कार्य गतिमान है। स्वच्छता बढ़ने से गांवों की तस्वीर बदलने लगी हैं। विभागीय अधिकारियों ने जिले में 401 ग्राम पंचायतें के अंतर्गत 638 ग्रामसभाएं हैं। बीते सालों में ग्रामसभाओं में 111 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। वहीं बीते वित्तीय वर्ष में भी 52 शौचालयों का निर्माण किया गया। जिससे दून में सामुदायिक शौचालयों की संख्या 163 हो गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य गतिमान है। अधिकारियों ने बताया कि एक शौचालय के निर्माण पर तीन लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। जिसमें से 2.10 लाख रुपये स्वजल और 90 हजार रुपये का बजट पंचायतीराज की ओर से खर्च किया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों के बढ़ने से साफ-सफाई के दायरे में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी स्वच्छता के मायने समझने लगे हैं।
विज्ञापन



Iस्वजल परियोजना के निगरानी में हो रहा निर्माण कार्यI
ग्राम पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों का निर्माण स्वजल परियोजना की निगरानी में किया जा हो रहा है। इस बार भी विभाग की ओर से 20 शौचालयों पर 40 लाख से अधिक का बजट खर्च किया जा रहा है। आगामी दिनों में अन्य ग्राम पंचायतों में भी शौचालय बनाने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

Iग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों के बनने से स्वच्छता का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सरकार की ओर से इस पर बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य पंचायतों में भी शौचालय निर्माण कराए जाएंगे। - सुनील कुमार, डीडीओ, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed