फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The performance of the artists is being appreciated a lot.

Dehradun News: मेघनाथ के बाण से लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान उठा लाए पर्वत

Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The performance of the artists is being appreciated a lot.

विज्ञापन



Iविकासनगर, डाकपत्थर, उदियाबाग और सेलाकुई में रामलीला का मंचन
I

Iरामलीला को लेकर दर्शकों में उत्साह, भीड़ देख कलाकार भी उत्साहितI



क्षेत्र में रामलीला को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। कलाकारों के मंचन को खूब सराहा जा रहा है। जिससे कलाकार भी उत्साहित हैं।



नेहरू मार्केट में चल रही रामलीला में लक्ष्मण मेघनाथ का युद्ध का मंचन दिखाया गया। मेघनाथ के मायावी रूप दर्शकों को खूब पसंद आया। मेघनाथ के ब्रह्म शक्ति मारते ही लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। राम की सेना दुखी हो जाती है। हनुमान जी को संजीवनी बूटी लेने भेजा जाता है। हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आते हैं। संजीवनी का सेवन करने के बाद लक्ष्मण जी मूर्छा से जागे।इस मौके पर अंशित तिवारी, शिवम ठाकुर, किशन शर्मा, अमनपाल, मायाराम ढौढियाल, हिमांशु ठाकुर मौजूद रहे।

सरस्वती कला मंच की ओर से आयोजित रामलीला के प्रथम दृश्य में हनुमान जी लंका से माता सीता का संदेश लेकर प्रभु राम के पास पहुंचते हैं। उन्हें पूरा वृतांत बताते हैं। कहते हैं कि मां सीता ने कहा है कि यदि एक माह के भीतर प्रभु राम उन्हें छुड़ाने नहीं आए तो वे प्राण त्याग देंगी। रावण मेघनाथ को युद्ध के लिए भेज देता है। लक्ष्मण मेघनाथ के बाण से मूर्छित हो जाते हैं। यह देख प्रभु राम की आंखें छलक जाती हैं। इस मौके पर विनीत रोहिला, विकास शर्मा, प्रदीप ठाकुर, लक्ष्मी कोठियाल, रविंद्र सैनी, राकेश गुलरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन




क्षेत्रीय रामलीला समिति गुडरिच ट्री स्टेट उदियाबाग में चल रही रामलीला में अशोक वाटिका का मंचन किया गया। इस मौके पर महंत शालीग्राम, प्रभात कुमार, अश्वनी कुमार, राहुल वर्मा मौजूदरहे। नव युवक रामलीला समिति की ओर से हनुमान सीता संवाद, रावण विभीषण संवाद, राम विभीषण मिलन का मंचन किया गया। सेलाकुई में भी रामलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed