{"_id":"36cc11339ece86674a5bf10b127993fc","slug":"the-people-had-taken-refuge-on-rooftops-in-gangdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगदासपुर में लोगों ने ले रखी छतों पर शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगदासपुर में लोगों ने ले रखी छतों पर शरण
लक्सर/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुडकी के अति बाढ़ प्रभावित गंगदासपुर के ग्रामीणों की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव के अनेक परिवार पिछले करीब छह दिनों से छतों की शरण लिए हुए है। बाढ़ का पानी ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा रखी है।
विज्ञापन
खादर क्षेत्र के 16 गांव पिछले कइ ऱ् दिनों से बाढ़ से प्रभावित चल रहे है। इन गांव में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। बुधवार रात को गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ के पानी का जलस्तर गांव में ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन
गंगदासपुर गांव के हालत पहले से ज्यादा खराब है। गांव में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। गांव में कई कई फिट पानी है। जिसके चलते गंगदासपुर गांव के कई ग्रामीण पिछले कई दिनों से घरों की छतों पर डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
ग्रामीण घरों की छतों पर शरण लिए है। लेकिन प्रशासन की ओर से इन ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिससे ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
भरोसा दिलाकर नदारद हो गए अधिकारी
गंगदासपुर के ग्रामीण ब्रहमपाल, धर्मपाल आदि का कहना है कि छह दिन पहले तहसलीदार धनप्रकाश गांव में आए थे। चारा और अन्य व्यवस्थाओं का भरोसा दिया था लेकिन उसके बाद कोई गांव में आकर नहीं झांका।
कई गांव में चारे का संकट
गंगदासपुर समेत कई गांव में पशुओ के लिए चारे का संकट खड़ा है। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा र ही है। गंगदासपुर के अलावा पंरउतपुरी, गिद्दावाली आदि गांव में यह संकट है। हालांकि नंदपुर गांव में शांतिकुंज हरि।द्धार की ओर से पशुओं के लिए चारा भिजवाया गया। लेकिन प्रशासन ने कोई जहमत नहीं उठाई है।