फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation has been running a continuous

Dehradun News: 44 हजार कुत्तों की नसबंदी, फिर भी सड़कों पर घूम रहे झुंड

Sun, 10 Mar 2024 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has been running a continuous
Iवर्ष 2016 से नगर निगम चला रहा कुत्तों की नसबंदी अभियान, हमलावर हो रहे हैं आवारा कुत्ते
विज्ञापन

I

I
I

Iनिगम अफसर बोले - एक-दो साल में दिखेगा नसबंदी का असरI

नगर निगम पिछले आठ साल से कुत्तों की नसबंदी के लिए लगातार अभियान चल रहा है। नगर निगम के आंकड़े बताते हैं, इस दौरान 44 हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। इसके बाद भी सड़कों पर आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर पिल्लों की संख्या काफी कम है। एक-दो साल में नसबंदी का असर देखने का मिलेगा।

दून की सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते आने-जाने वालों पर हमला कर जख्मी रहे हैं। दून अस्पताल में आने वाले डॉग बाइट के मामले इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अस्पताल में रोज 40 से 50 लोग डॉग बाइट के आ रहे हैं। यह स्थिति तब है जब निगम लगातार आठ साल से कुत्तों की नसबंदी का अभियान चला रहा है। निगम की मानें को अब तक करीब 44 हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। अभी भी अभियान चलाया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि 44 हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी होने के बाद भी कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन






Iपालतू कुत्तों के काटने की घटनाएं अधिकI



दून में लोगों ने खतरनाक नस्ल के कुत्ते पाले हैं। इसमें पिटबुल, बॉक्सर, रॉटबिलर, डाबरमैन जैसे नस्ल हैं। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक दून में देशी-विदेशी प्रजाति के चार हजार से अधिक कुत्ते हैं। दून अस्पताल में आने वाले अधिकतर डॉग बाइट के मामले पालतू कुत्तों के आते हैं। नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी तिवारी ने बताया कि कुत्तों के काटने का प्रमुख कारण ठंडे इलाकों की नस्ल को गर्म इलाकों में पाला जाना है। इससे उसने व्यवहार में परिवर्तन होता है। जिससे वह खूंखार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed