{"_id":"5da4d8128ebc3e939d46b959","slug":"the-mayor-of-the-country-will-meet-the-prime-minister-and-the-home-minister-soon-dehradun-news-drn322858677","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जल्द मिलेंगे देशभर के मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जल्द मिलेंगे देशभर के मेयर
विज्ञापन
देहरादून। देशभर के मेयर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनसे देशभर के नगर निकायों में 74वें संविधान संशोधन की मांग की जाएगी।
यह बातें मेयर सुनील उनियाल गामा ने गुजरात के सूरत में आयोजित आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की 110वीं एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक से लौटने के बाद कहीं।
मेयर गामा सोमवार देर शाम दून पहुंचे थे। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने जौलाग्रांट एयरपोर्ट पर गामा का जोरदार स्वागत किया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि बैठक में मेयरों से समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा निकायों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए 74वां संविधान संशोधन अनिवार्य तौर पर लागू करने की मांग की गई। स्वागत करने वालों भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महासचिव राजेश रावत, दीपक अग्रवाल, सागर सोनकर, पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल, अमित वर्मा, नवीन बड़ोनी, रोहित चौहान राजा, दीपक सकलानी, कृष्णा राठौर, सौरभ कपूर आदि मौजदू रहे।