फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The lover called his and broke the relationship

Dehradun News: प्रेमी ने मंगेतर को फोन कर रिश्ता तुड़वाया, फिर खुद शादी से मुकरा

Fri, 23 May 2025 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The lover called his and broke the relationship
शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती के मंगेतर को युवक ने फोन कर पहले रिश्ता तुड़वाया फिर शादी से मुकर गया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी देहरादून निवासी संदीप नाम के युवक से पांच वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब इस बात की जानकारी उसके घरवालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद उसकी युवक से बातचीत बंद हो गई थी। घरवालों ने युवती का विवाह कहीं और तय कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले वह विक्रम से कहीं जा रही थी। इस दौरान युवक ने उसका पीछा किया। आरोप है कि युवक ने जबरन उसका फोन छीनकर उसके मंगेतर को फोन कर कहा कि वे दोनों पांच वर्षों से रिश्ते में हैं। दोनों शादी करेंगे। वह उससे बात करना बंद कर दे। इसके बाद पीड़िता आरोपी की बातों में आकर फिर से उसके संपर्क में आ गई। पीड़िता के मुताबिक 12 मई को आरोपी उसे रेलवे स्टेशन स्थित अपने कमरे में ले गया था, जहां उसने कई बार दुष्कर्म किया। 16 मई को आरोपी ने मैसेज कर शादी न करने की बात कही। कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपी संदीप निवासी लक्खीबाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed