फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The locks of the liquor shop were broken.

Dehradun News: देर रात नशे की तलब हुई तो तोड़ दिए ठेके के ताले, शराब की दो पेटियां ले गया

Tue, 27 Jan 2026 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
The locks of the liquor shop were broken.
- कुल्हान गांव की घटना, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हान गांव में एक शख्स ने देर रात नशे की तलब के चलते शराब की दुकान के ताले तोड़ दिए और दो पेटियां लेकर चलता बना। वारदात बीती 26 तारीख को तड़के पौने चार बजे के करीब हुई। पुलिस ने ठेके की सीसीटीवी फुटेज के जरिये 24 घंटे के भीतर आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया। उम्र लगभग 48 साल है। आरोपी ठेके से कुछ दूरी पर रहता है। उसे और शराब चाहिए थी, इसलिए ठेके के ताले तोड़ दिए। दो फिट शटर उठाकर घुसा और दो पेटियां लेकर निकल गया। उससे 13 बोतलें बरामद हुई हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को शराब दुकान की ओर से दिनेश मल्होत्रा ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के ताले तोड़कर महंगी शराब की पेटियां चोरी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज से चोर का सुराग लगाया गया। रात में मुखबिर की सूचना पर उसे सोमनाथ नगर आईटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और तलब के चलते वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed