Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The last week of November will also remain dry.

Dehradun News: नवंबर का आखिरी सप्ताह भी रहेगा शुष्क

Thu, 19 Nov 2026 08:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
The last week of November will also remain dry.
देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि नवंबर का आखिरी सप्ताह भी शुष्क रहेगा और ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि सुबह-शाम हल्का कोहरा और सर्द हवाएं पहाड़ से मैदान तक ठंड महसूस होगी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। जबकि अन्य अधिकतर जगहों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 से 25 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ से मैदान तक दिन भी चटक धूप खिलने से तापमान भी सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बदले मौसम के पैटर्न का सीधा असर नवंबर की ठंड पर देखने को मिल रहा है। आमतौर पर नवंबर में सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड परेशान करती है। हालांकि इस बार अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में अभी तक 44 फीसदी कम वर्षा हुई है। महीने के शुरुआती दिनों में ही बारिश होने से ठंड का एहसास हुआ था। वहीं, बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.4 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed