फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The last rites of Amarjeet, the criminal killed in the encounter

Dehradun News: मुठभेड़ में ढेरबदमाश अमरजीत का रुड़की में अंतिम संस्कार

Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The last rites of Amarjeet, the criminal killed in the encounter
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख के इनामी शूटर अमरजीत सिंह के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को रुड़की में किया गया। अंतिम संस्कार में परिजन समेत 10 लोग शामिल रहे। वहीं, श्मशान घाट के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन




ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, नागली भट्ट जिला अमृतसर पंजाब पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हत्या के पीछे 10 लाख की सुपारी लेकर लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की बात सामने आई थी। तभी से पुलिस हत्या में शामिल दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात एसटीएफ और पुलिस को दोनों बदमाशों के इमलीखेड़ा रोड से होते हुए यूपी की सीमा में जाने की सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू ढेर हो गया था। उसका साथी जंगल में फरार हो गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार को अमरजीत सिंह के परिवार के लोग मोर्चरी से शव लेकर रुड़की के मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अमरजीत के शव का रुड़की में अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन


लोगों से की संदिग्धों की सूचना देने की अपील

पुलिस की ओर से भगवानपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों से मुठभेड़ के बाद फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश के लिए लोगों से संदिग्ध दिखाई देने की सूचना देने की अपील की गई है। उधर, पुलिस फरार बदमाश की तलाश के लिए वेस्ट यूपी और पंजाब पुलिस के भी संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed