फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The last match of Ranji will be played in Doon this month

Dehradun News: इस महीने खेला जाएगा दून में रणजी का आखिरी मुकाबला

Sat, 02 Nov 2024 02:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The last match of Ranji will be played in Doon this month
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की रणजी ट्रॉफी का दून में होने वाला आखिरी मुकाबला इस महीने खेला जाएगा। ट्रॉफी में आगे की राह आसान करने के लिए दून 13 से 16 नवंबर तक खेले जाने वाले मैच में उत्तराखंड को राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। उत्तराखंड की टीम अभी तक के तीन मुकाबलों में दो मैच हार चुकी है। हालांकि घरेलू जमीन पर मुकाबले से पहले एक मैच विजयनगरम में आंध्रा के खिलाफ खेलना होगा। टीम के लिए इस मैच में भी जीत बेहद जरूरी होगी। उत्तराखंड के एक और मुकाबला हारने पर प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन




उत्तराखंड का पहला रणजी का मुकाबला हिमाचल प्रदेश के एचपीसीए स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के साथ खेला गया था। इस मुकाबले में हिमाचल की टीम ने उत्तराखंड को पारी और 97 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 18 अक्तूबर को दून में खेले गए मैच में उत्तराखंड ने हैदराबाद को हराया था। जबकि दून में हुए दूसरे मैच में विदर्भ ने उत्तराखंड को 266 रनों से करारी शिकस्त दी। ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उत्तराखंड को अपने अगले मुकाबले जीतने होंगे। ताकि ट्रॉफी की राह आसान हो सके। अगला मैच दून में 13 से 16 नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले उत्तराखंड की टीम का विजयनगरम में आंध्रा के खिलाफ छह नवंबर से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed