फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The last lunar eclipse of the year will take place today on Sharad Purnima.

Dehradun News: शरद पूर्णिमा पर आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The last lunar eclipse of the year will take place today on Sharad Purnima.
I
विज्ञापन

II- चंद्रग्रहण को लेकर शाम 4:05 बजे से लगेगा सूतक
I
I
I
Iशरद पूर्णिमा पर शनिवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि भारत में चंद्र ग्रहण शुरुआती चरण में 01 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके बाद 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। भारत में प्रभावी होने के कारण इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है, ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रहण देश के कई हिस्सों के साथ ही भारत में भी दिखाई देगा। 28 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 6 मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा। भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ होकर ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। इस ग्रहण में चंद्रबिंब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा। भारत में यह ग्रहण शुरुआत से अंत तक दिखाई देगा। कहा कि चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान, दान, पुण्य कार्य, हवन और भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इसमें अपने गुरु मंत्र, राहु और चंद्रमा के मंत्रो का जप कर सकते हैं।

I
Iबंद रहेंगे डाट काली मंदिर के कपाट
I
I
I
Iडाट काली मंदिर के महंत रमन गोस्वामी ने बताया कि चंद्रग्रहण को लेकर 4 बजकर 5 मिनट पर डाट काली मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद कपाट 4 बजे खोले जाएंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed