फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The killer went to jail, the teenager was sent to the correctional home

हत्यारोपी गया जेल किशोरी को भेजा सुधार गृह

Mon, 28 Mar 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
The killer went to jail, the teenager was sent to the correctional home
रायपुर के बंटी हत्याकांड के आरोपी आकाश को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं हत्यारोपी किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर केदारपुरम स्थित सुधार गृह भेजा गया है। बंटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

16 मार्च से लापता नरेंद्र उर्फ बंटी निवासी डालनवाला की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को आमवाला तरला के जंगलों में दफना दिया गया था। इस बात का खुलासा रायपुर क्षेत्र से लापता किशोरी ने अपने घर पहुंचकर किया। पुलिस ने पूछताछ की तो किशोरी ने बताया था कि वह पहले बंटी से प्यार करती थी। इसके बाद उससे अलग हो गई। इस बीच उसे आकाश नाम के युवक से प्रेम हो गया।
विज्ञापन

बंटी काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। इसका बदला लेने के लिए उसने बंटी को अपने घर पर बुलाया। यहां आकाश पहले से ही मौजूद था। आकाश ने बंटी का अपनी बेल्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को स्कूटर से ले जाकर जंगल में दफना दिया। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed