फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Kerala Story will Tax Free in Uttarakhand CM Dhami will see Today

The Kerala Story: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हो सकती है द केरला स्टोरी, सीएम ने लोगों से की फिल्म देखने की अपील

Tue, 09 May 2023 09:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/ काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/ काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 09:34 AM IST
सार

The Kerala Story News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द केरला स्टोरी फिल्म की तारीफ की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।

विज्ञापन
The Kerala Story will Tax Free in Uttarakhand CM Dhami will see Today
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मांतरण और लव जिहाद पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हो सकती है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश सरकार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिल्म को टैक्स फ्री कर चुके हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की तारीफ की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।

विज्ञापन

परिवार संग ऋषिकेश पहुंचे एक्टर संजय मिश्रा, गंगा पूजा में हुए लीन

विज्ञापन
बता दें कि द केरला स्टोरी फिल्म रिलीज होने के बाद से इस पर सियासत गरमा उठी है। भाजपा शासित राज्य जहां फिल्म के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं गैर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म के विरोध में सुर उठ रहे हैं। उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने तो फिल्म के प्रसारण पर ही रोक लगा दी है। यहां, उत्तराखंड सरकार ने द केरला स्टोरी को हाथों-हाथ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में फिल्म को वर्तमान परिस्थितियों के लिए शानदार बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें यह दिखाया गया है कि बिना गोली, बम और हथियारों के आतंकवाद को बढ़ाया जा रहा है। यह केवल एक राज्य की बात नहीं है। यह पूरे देश और विश्व के अंदर जो हो रहा है, उसी पर बनी पटकथा है। मैं अपने सहयोगियों के साथ इस फिल्म को देखने जा रहा हूं। सीएम के तौर पर मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस फिल्म को अवश्य देखें।

फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के संबंध में भाजपा के भीतर से ही मांग उठने लगी है। पिछले दिनों भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई थी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की संभावना जताई। अब नजरें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगी हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सीएम धामी भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed