परिवार संग योगनगरी पहुंचे एक्टर संजय मिश्रा, गंगा पूजा में हुए लीन बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा सोमवार को परिवार संग तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश पहुंचने पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने वेद मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय मिश्रा ने पारिवार संग पूजा-अर्चना कर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद वे मुंबई रवान हो गए। संजय मिश्रा ने कहा कि वे तीर्थनगरी से संतों का आशीर्वाद लेकर जा रहे हैं। कहा कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया और वे आए। संजय मिश्रा को देखकर वहां उनके फैंस की भीड़ लग गई। उन्होंने भी फैंस को हाथ दिखाकर अभिवादन किया। बता दें कि संजय मिश्रा भारतीय फिल्म जगत के हास्य अभिनेता हैं। वे फिल्मों के अलावा कई हिंदी टेलीविजन शो में भी नजर आ चुके हैं। ,