{"_id":"692eff9f345612835c0ebf6b","slug":"the-honorarium-of-pta-teachers-of-non-government-schools-will-increase-dehradun-news-c-5-drn1043-847678-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अशासकीय स्कूलों के पीटीए शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अशासकीय स्कूलों के पीटीए शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में शासन को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के पीटीए शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से पीटीए शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की पिछले काफी समय से मांग की जा रही है। संगठन का कहना है कि पीटीए शिक्षक बहुत कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। इन शिक्षकों को अतिथि शिक्षकों की तरह मानदेय दिया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने शासन को लिखे पत्र में कहा कि पीटीए शिक्षकों के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जो शासन स्तर पर विचाराधीन है। पीटीए शिक्षकों के मानदेय वृद्धि के अलावा 18 अक्तूबर 2011 से पूर्व नियुक्त 413 तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इसके अलावा सभी शिक्षकों को चयन, प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतनवृद्धि के प्रकरण में भी शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है।
-- -- -- -- -- -- -
पीटीए शिक्षकों को अतिथि शिक्षकों के समान मानदेय दिए जाने की मांग है लेकिन निदेशालय ने इसे 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार करने का प्रस्ताव भेजा है। पूर्व में भी इस तरह के एक प्रस्ताव पर आपत्ति लग चुकी है। -संजय बिजल्वाण, प्रदेश अध्यक्ष अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ