फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The heat made us cry in the day, the rain brought coolness in the evening

चिलचिलाती गर्मी ने दिनभर रुलाया, शाम को बारिश से मिली राहत

Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The heat made us cry in the day, the rain brought coolness in the evening
शहर में बृहस्पतिवार को दिनभर चिलचिलाती गर्मी से बेचैन राजधानी दून के बाशिंदों को शाम पौने छह बजे बारिश ने कुछ राहत दी। इसके बाद रुक-रुक कर कई मर्तबा देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मौसम ठंडा हो गया। उधर, मसूरी में भी देर शाम गरज चमक के साथ बारिश हुई। आंधी और तेज हवाओं के चलने से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के तारों पर पेड़ व टहनियां गिरने से आपूर्ति कई देर के लिए बाधित भी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए, जो धूप निकलते-निकलते छंटने लगे। इसके बाद चटक धूप से चिलचिलाती गर्मी और उमस का कहर जारी रहा। फिर दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद राजधानी दून और मसूरी के आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया, जिससे मौसम के बदलने के कयास लगाए जाने लगे। इस दौरान बारिश की आस लगाए लोगों को शाम पौने छह बजे के बाद पहली झमाझम बारिश हुई। हालांकि, कुछ देर बाद बारिश का यह दौर भी खत्म हो गया। उसके बाद फिर शाम को शहर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर तेज बारिश हुई। कुछ जगह आंधी और तेज हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन

शाम से शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला देर रात तक कई दौर में चला। हालांकि, इस बारिश का दौर रुक-रुक कर ही होता रहा। इससे जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं, आंधी चलने से मसूरी और दून शहर में भी कई जगह विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। वहीं, कुछ जगह आंधी और पेड़ो की टहनियां तो कई जगह पेड़ गिरने से ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइनों, उपकरणों और जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए शटडाउन भी लिया। उधर, मसूरी में कुछ देर हुई झमाझम बारिश के बाद फिर ठंड लौट आई। मौसम में लौटी ठंड के चलते शहर पहुंचे पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। देर शाम हुई झमाझम बारिश से माल रोड में घूम रहे पर्यटक बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद पर्यटन स्थलों का किया लोगों ने रुख
राजधानी दून में दोपहर के वक्त पड़ी उमस भरी गर्मी से परेशान कई लोगों ने राहत पाने के लिए दून शहर से सटे कई पर्यटन स्थलों की ओर भी रुख किया। इसके चलते सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी, मैगी प्वाइंट, मालदेवता और गूलरघाटी में पर्यटकों की भीड़ भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed