खली के शो में इंटरनेशनल रेसलर्स और उत्तराखंडी लोक कला का 'कॉकटेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले खली मेगा शो के उद्घाटन मौके पर इंटरनेशनल लड़ाके और छोलिया का कॉकटेल नजर आएगा।
आयोजकों ने बॉलीवुड कलाकारों को छोड़कर, उत्तराखंड के सांस्कृतिक ग्रुपों को बुलाने का निर्णय लिया है। हालांकि उत्तराखंड से ताल्लुक रखने के कारण द वायस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन और अभिनेता हेमंत पांडे कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। 24 फरवरी को होने वाले खली शो का उद्घाटन बॉलीवुड अंदाज में नहीं, बल्कि पहाड़ी अंदाज में होगा।
इस दौरान छोलिया, झोड़ा, छपेली और चांचरी नृत्य देखने को मिलेगा। रंग-बिरंगी लाइट, इंटरनेशनल रेसलर्स और हजारों लोगों के बीच कुमाऊंनी नृत्य को लेकर भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। आईबीएस के निखिल ने बताया कि मेगा शो के लिए किसी बॉलीवुड कलाकार को नहीं बुलाया जा रहा है।
हमने उत्तराखंड के सांस्कृतिक ग्रुप को बुलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कई ग्रुपों से बातचीत चल रही है। हल्द्वानी में यह कार्यक्रम हो रहा है तो हम चाहते हैं कि वहां की संस्कृति और सांस्कृतिक ग्रुपों को प्रमोट करें। हालांकि चंपावत निवासी द वायस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन और पिथौरागढ़ निवासी अभिनेता हेमंत पांडे कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं।
16 फीट ऊंचे रैंप से उतरेगा खली
हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में खली और अन्य रेसलरों के लिए रैंप बनकर तैयार हो गया है। रैंप 16 फीट ऊंचा बनाया गया है। मैन पवेलियन से खली रैंप से होते हुए रंग-बिरंगी लाइटों के बीच रिंग तक पहुंचेंगे। जनरल टिकटों की गैलरी के पास बड़ी एलईडी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर से भी लोग फाइट का लुत्फ उठा सकें।
आईबीएस और सीएम फॉर यूथ के वालेंटियर संभालेंगे कमान
आईबीएस के 500 और सीएम फार यूथ के 700 वालेंटियर शो के दौरान वॉलेंटियर की भूमिका निभाएंगे। आईबीएस के निखिल ने बताया कि शो के दौरान स्टेडियम के अंदर ही आईबीएस के 500 वालेंटियर तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीएम फार यूथ के वालेंटियर भी स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
लांच होगा शो का एंथम सॉंग
शुक्रवार को देहरादून में खली मेगा शो का एंथम सांग लांच होगा। सीएम फार यूथ के हरपाल सिंह ने बताया कि खली शो के उद्घाटन मौके पर इस गीत को गाया जाएगा। इसे शुक्रवार को देहरादून में एक सादे समारोह में लांच किया जाएगा।