फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Governor was presented with the flag on Armed Forces Flag Day

Dehradun News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल को लगाया फ्लैग

Sun, 07 Dec 2025 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The Governor was presented with the flag on Armed Forces Flag Day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से लोक भवन में निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने मुलाकात कर उन्हें फ्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा कोष में सहयोग राशि देते हुए प्रदेशवासियों से भी अंशदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है। राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड सैन्य भूमि है और हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों की अधिक से अधिक सहायता की जाए। इस मौके उप निदेशक सैनिक कल्याण विंग कमांडर निधि बधानी (सेनि), हेमचंद्र चौबे, रूप सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed